Tuesday, February 24, 2026

DEVELOPMENT - विकास 


ये क्या कर रहे हो ? इन पौधों को क्यों उखाड़ रहे हो ?

ये मेरे रास्ते में अटक रहे हैं। मैं रास्ता चौड़ा व पक्का करना चाहता हूँ जिससे रास्ता दिखने में सुन्दर लगे और मुझे साइकिल चलाने में आसानी हो तथा लोग भी आराम से आ-जा सकें। 

वो तो ठीक है लेकिन इन्हें यहाँ से उखाड़ने से पहले इन्हें कहीं दूसरी जगह लगाने का इंतजाम तो करो। इन जिन्दा हरे-भरे पौधों को इनकी जगह से उखाड़ कर क्यों मार देना चाहते हो ? 

तुम्हें किसी भी बदलाव के लिए उसका विकल्प भी अवशय प्रस्तुत करना चाहिए।