Wednesday, May 2, 2018

मानव बना दानव

बिहार के जहानाबाद की खबर पढ़ी। वीडियो भी वायरल हो रहा है।  शर्मसार कृत्य है। जितनी भी निंदा की जाए कम है। जानवरों को समूह में अपने शिकार पर आक्रमण करते टीवी पर देखा है। क़ानून को धता बता कर खुलेआम लड़की पर अत्याचार हो रहा है। रौंगटे खड़े हो जाते हैं। जितने कड़े कानून बन रहे हैं उतनी ही घटनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन इस घटना से ये भी कड़वा सच सामने आता है कि  युवा लड़के जो इन सब में संलिप्त हो रहे हैं दिशाविहीन हैं क्यों कि "खाली दिमाग शैतान का घर"। वहीं लड़की की मनोस्थिति को सिर्फ संवेदनशील मानव ही समझ सकता है। जब तक संवेदनशीलता जिन्दा रहती है तभी तक मानवता जिन्दा रहती है। सभी मानवीय गुणों के अभाव में आज मानव ने दानव का रूप ले लिया है। 

Write Up in Today's Different Hindi News Papers